Advertisements

सेवानिवृत रेलकर्मी हुए सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: डीआर एम कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित सादे समारोह में फरवरी माह में सेवानिवृत हुए कर्मियों को सम्मानित किया गया। डीआर एम कमल किशोर सिन्हा ने पुरस्कार देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया। फरवरी माह में 43 कर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं। विदित हो कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।