युवा सामाजिक कार्यकर्ता राणा मुखर्जी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Advertisements

युवा सामाजिक कार्यकर्ता राणा मुखर्जी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद: भाजपा नेता बेंगू ठाकुर और बलियापुर पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी के भतीजे एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता राणा मुखर्जी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके असमय निधन से पूरे सिंदूरपुर गांव में मातम छा गया है।

 

राणा मुखर्जी प्राइवेट सर्वेयर के रूप में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर शुक्रवार को इलाज के लिए कोलकाता ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

 

उनके परिवार में पत्नी सांपा मुखर्जी और पुत्र शाहेद मुखर्जी हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सांसद ढुलू महतो, माले विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, आशीष चटर्जी, आशीष मुखर्जी, गौरांग मंडल, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी समेत कई गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में ग्रामीणों और शुभचिंतकों की उपस्थिति रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top