निर्मल महतो की कुर्बानी ने हमें झारखंड के अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा दी : संतोष महतो  मिहिजाम में जेएलकेएम ने वीर शहीद निर्मल महतो का 38वां शहादत दिवस मनाया

Advertisements

निर्मल महतो की कुर्बानी ने हमें झारखंड के अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा दी : संतोष महतो

मिहिजाम में जेएलकेएम ने वीर शहीद निर्मल महतो का 38वां शहादत दिवस मनाया

डीजे न्यूज, जामताड़ा : झारखंड आंदोलन के अमर सेनानी और वीर शहीद निर्मल महतो के 38वें शहादत दिवस पर शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पार्टी ने मिहिजाम नगर स्थित निर्मल महतो चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएलकेएम पार्टी के जिलाध्यक्ष मंतोष कुमार महतो ने की। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें शत-शत नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष मंतोष कुमार महतो ने कहा कि निर्मल महतो की शहादत झारखंड के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पल है। उनकी कुर्बानी ने हमें झारखंड के अधिकारों के लिए लड़ने की प्रेरणा दी है। हम उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने निर्मल महतो के विचारों व आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई। शहादत दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में जेएलकेएम जिलाध्यक्ष मंतोष कुमार महतो, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज महतो, अष्टम कुमार महतो, सुरेश महतो, सनोज कुमार समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top