मैट्रिक पेपर लीक में कोडरमा पुलिस ने गिरिडीह में की छापेमारी, छह युवक गिरफ्तार
न्यू बरगंडा में किराए के मकान पर रहकर पढ़ाई कर थे गिरफ्तार सभी छह युवक
डीजे न्यूज, गिरिडीह : कोडरमा के एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में कोडरमा पुलिस ने मंगलवार की सुबह यहां शहर के न्यू बरगंडा में एक मकान में छापेमारी कर आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार सभी युवक वहां किराये के मकान पर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उनके पास से प्रश्न पत्र भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार सभी युवकों को पुलिस अपने साथ कोडरमा ले गई है। विदित हो कि जैक मैट्रिक की परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक हुआ था। इसका कनेक्शन कोडरमा और गिरिडीह से है।