जामताड़ा जिला कैरम एसोसिएशन का पुनर्गठन, रणदीप गुप्ता बने अध्यक्ष

Advertisements

जामताड़ा जिला कैरम एसोसिएशन का पुनर्गठन, रणदीप गुप्ता बने अध्यक्ष

उपाध्यक्ष पद पर नितेश सेन और नरेंद्र नारायण व सचिव पद पर सूरज कुमार पासवान चुने गए

डीजे न्यूज, जामताड़ा : नगर स्थित डायमंड मैरिज हॉल, दुमका रोड में रविवार को जामताड़ा जिला कैरम एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिले के पूर्व सीनियर कैरम चैंपियन एवं वरिष्ठ खिलाड़ी श्री विश्वनाथ तिवारी ने की। कार्यक्रम में जिले भर से आए कैरम खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

बैठक में सर्वसम्मति से एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अरुप कुमार मित्रा को मुख्य संरक्षक, विश्वनाथ तिवारी को संरक्षक, शिवनाथ घोष को चेयरमैन और रणदीप गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर नितेश सेन और नरेंद्र नारायण, सचिव पद पर सूरज कुमार पासवान, संयुक्त सचिव के रूप में मोहम्मद शहाबाज, राहुल सिंह, अमित मंडल, जूही मंडल और अमित राय को चुना गया। वहीं, नेहा भारती को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सौगत महता, सोमनाथ दत्ता, भास्कर चांद, रौनक राज, सौरभ झा और मौसम कुमारी का नाम शामिल है। पुनर्गठन कार्यक्रम में स्टेट कैरम एसोसिएशन ऑफ झारखंड के कोषाध्यक्ष सह अंतरराष्ट्रीय निर्णायक सुरजीत झा, कार्यकारिणी सदस्य दीपक दुबे तथा जामताड़ा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक के रूप में हॉकी जामताड़ा के सचिव डॉ. भास्कर चांद विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर सुरजीत झा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें कैरम खेल के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने घोषणा की कि आगामी अगस्त माह में जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2025 में स्टेट कैरम एसोसिएशन की सिल्वर जुबली के अवसर पर जामताड़ा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जिले में कैरम खेल को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top