कृषि के न ए तकनीक से अवगत हुए किसान 

Advertisements

कृषि के न ए तकनीक से अवगत हुए किसान

डीजे न्यूज, देवघर:

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला कृषि कार्यालय के सभागार में कृषि विभाग द्वारा जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, देवघर यश राज, वरीय वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र सुजानी, राजन ओझा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कृषकों को कृषि के नए तकनीक, वर्तमान खरीफ फसल धान, दलहन एवं तेलहन के अधिक पैदावार बढ़ाने से जुड़ी जानकारी से अवगत कराया। बताया कि कृषकों को इस वर्ष खरीफ मौसम में धान का बीज समय पर उपलब्ध करा दिया गया है। बीज का वितरण ब्लॉक चेन पद्धति के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। साथ ही पशुपालन विभाग एवं डेयरी विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हेतु भी कृषकों को प्रेरित किया गया और कृषकों को समेकित कृषि प्रणाली अपनाने पर जोर दिया, जिससे कृषकों की आर्थिक स्थिति एवं आमदनी में बढ़ोतरी हो सके।

जिला कृषि पदाधिकारी ने खरीफ कार्यशाला में क्रियान्वित योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने खरीफ में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लक्ष्य की प्राप्ति करने हेतु सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया तथा 50 प्रतिशत अनुदान पर जिले में प्राप्त बीजों के संदर्भ में बताया गया। उन्होंने अनुदानित दरों पर मिलने वाले कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा मत्स्य विभाग से संबंधित जानकारी दी गई। जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी द्वारा विभाग द्वारा संचालित योजनाएं एवं कृषि यांत्रीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी ग ई।

जिला स्तरीय कार्यशाला में सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक प्रगतिशील कृषक एवं कृषक मित्र सहित कृषक उपस्थित थे।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top