02 लाख 19 हजार 671 कांवरियों ने किया जलार्पण
डीजे न्यूज, देवघर:
राजकीय श्रावणी मेला के 15वें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुंची। अहले सुबह 04:16 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,19,671 है। बाह्य अर्घा के माध्यम से 70,853, आंतरिक अर्घा से 1,35,974 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम से 12844 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।