Advertisements
185 विद्यार्थियों को दिया गया साइकिल
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
कल्याण विभाग की ओर से प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, सीओ प्रवीण कुमार सिंह, बीईईओ रीना कुमारी ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान किया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि सत्र 2024 -25 के आठवीं कक्षा के 185 छात्र-छात्राओं को साइकिल दिया गया है। मौके पर विजय रजक, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो, भोलानाथ महतो, शैलेन मंडल, स्वप्न कुमार महतो आदि थे।