संविधान विरोधी है भाजपा: संतोष सिंह

Advertisements

संविधान विरोधी है भाजपा: संतोष सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: कलियासोल प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शनिवार को संविधान बचाओ सम्मेलन पंचायत भवन में सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा व आर एस एस शूरू से संविधान विरोधी रही है। वर्तमान में गांधी कि विरासत पर हमला कर रही है। संघ परिवार नाथूराम गोडसे का महीमा मंडन कर गांधी कि विरासत को कमजोर कर रही है  भाजपाई आंबेडकर की संविधान का सदैव विरोधी रही है। आरक्षण नीतियों को कमजोर किया गया। दलित पिछड़ा वर्ग और जन जातीय समूह निशाना बनी।

जिलाध्यक्ष ने  कहा कि देश की भाजपा सरकार संविधान और बाबा साहब के खिलाफ आए दिन और गलत बयान दे रही है।दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब के संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। अध्यक्षता कलियासोल प्रखंड अध्यक्ष रामकृपाल गोस्वामी ने की। संचालन एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष जियाउल हुसैन ने किया।

उपाध्यक्ष वकील बाउरी , दिनेश यादव, इरफान खान, जिला महासचिव शशी नाथ तिवारी, राजेश राम, असद कलिम, डीएन यादव, जियाउल हुसैन, बबलू दास, शामल भंडारी, शहाबुद्दीन अंसारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शबीना खातून, अल्पसंख्यक विभाग के प्रखंड अध्यक्ष मुरसीद अंसारी, मंटु गोप, हैदर अंसारी, सागिर अंसारी, छतबली भुईया, महेंद्र साहनी, नंदन कुमार, सपन बाउरी, बबलू बाउरी, आरिफ अंसारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top