अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को सभी प्रखंडों में प्रदर्शन करेगी भाजपा 

Advertisements

अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को सभी प्रखंडों में प्रदर्शन करेगी भाजपा 

गावां और तिसरी में बाबूलाल और राजधनवार में रविन्द्र राय संभालेंगे मोर्चा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बेलगाम अपराध और सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा गिरिडीह जिला कमेटी 24 जून को सभी प्रखंड मुख्यालयों में जोरदार प्रदर्शन करेगी। यह घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने प्रेस बयान में की है।

दुबे ने कहा कि राज्य में लूट, हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचार जैसे जघन्य अपराधों का बोलबाला है, जिससे हर नागरिक सहम गया है। गरीबों के इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टर और दवाइयां नहीं हैं। वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन महीनों से बाधित है। किसानों का धान औने-पौने दाम में खरीदा गया और भुगतान तक नहीं किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठी हेमंत सरकार में पंचायत से लेकर सचिवालय तक लूट और भ्रष्टाचार का जाल फैल गया है। जल जीवन मिशन, अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास जैसे योजनाओं में भी व्यापक घोटाले सामने आए हैं। सरकारी योजनाएँ गरीबों तक पहुँचने से पहले ही दलालों और अधिकारियों के बीच दम तोड़ देती हैं।

दुबे ने कहा कि भाजपा राज्य की वर्तमान दुर्दशा को चुपचाप नहीं देख सकती। पार्टी राज्य भर में सड़क से लेकर सदन तक जनभावनाओं के अनुरूप विरोध दर्ज करती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर राज्य सरकार अपनी नीति और नीयत में बदलाव नहीं लाएगी तो पार्टी के कार्यकर्ता और आम जन राज्यभर में जनाक्रोश प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन में शामिल होंगे प्रमुख नेता

धनवार (10:30 बजे): डॉ. रविंद्र कुमार राय, उदय सिंह, पवन साव, अजय रंजन

तिसरी (11 बजे): बाबूलाल मरांडी, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अशोक उपाध्याय, मनोज यादव, रामचंद्र ठाकुर, उदय साव

गाँवा (11 बजे): बाबूलाल मरांडी, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, श्रीराम यादव, प्रह्लाद सिंह

बगोदर (11 बजे): नागेंद्र महतो, छोटेलाल यादव, माथुर प्रसाद, महेश मिश्रा

सरिया (11 बजे): नागेंद्र महतो, छोटेलाल यादव, रजनी कौर, बबलू मंडल, फागू पंडित

बिरनी: देवनाथ राणा, लक्ष्मण दास

जमुआ (1:30 बजे): डॉ. रविंद्र कुमार राय, डॉ. मंजू कुमारी, महेंद्र वर्मा, परमेश्वर यादव, राजेंद्र राय

देवरी (10:30 बजे): डॉ. मंजू कुमारी, लक्ष्मण स्वर्णकार, विनय कुमार शर्मा, लालगोविंद मिश्रा, रतन तिवारी

गिरिडीह (10:30 बजे): निर्भय शाहाबादी, सुरेश साव, संदीप डैंंगेच, ई. विनय कुमार सिंह

पीरटांड (10:30 बजे): दिनेश प्रसाद यादव, चुन्नुकांत, विभाकर पांडेय

डुमरी (10:30 बजे): विकास प्रीतम, प्रदीप साहू

गांडेय (10:30 बजे): दिलीप वर्मा, यदुनंदन पाठक

बेंगाबाद (10:30 बजे): प्रो. जय प्रकाश वर्मा, मुनीया देवी

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top