डुमरी पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह का किया खुलासा, पांच चोरी की बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार

डुमरी पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह का किया खुलासा, पांच चोरी की बाइक के साथ अपराधी गिरफ्तार

डीजे न्यूज, गिरिडीह : डुमरी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी और बिक्री करने वाले एक आरोपी को डुमरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को डुमरी पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर इस बाबत जानकारी दी।

गिरफ्तार आरोपी सहदुल अंसारी उर्फ राजू अंसारी बोकारो जिले के नावाडीह थाना अंतर्गत सुरही गांव का निवासी है। पुलिस ने इसके पास से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 27 मई की रात्रि निमियाघाट थाना क्षेत्र के ईसरी बाजार, अरगाघाट रोड के पास से एक यामाहा मोटरसाइकिल चोरी हो जाने के बाद मोटरसाइकिल मालिक द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डुमरी अंचल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के क्रम में शंकर कुमार टूरी और सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया, साथ ही चोरी की एक यामाहा और दो अन्य मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

पुलिस का अनुसंधान आगे भी जारी रहा और इसी क्रम में सहदुल अंसारी को पांच चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल में डुमरी पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मोहम्मद शमीम अख्तर एवं निमियाघाट थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top