
सुरंगा में मनी भाकपा माले नेता की पुण्यतिथि
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
भाकपा माले के दिवंगत नेता रामेश्वर रविदास की पुण्यतिथि पर बुधवार की शाम सुरंगा गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक चंद्रदेव महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए दिवंगत नेता को लाल झंडा का सच्चा सिपाही बताया। कहा कि वह जीवन पर्यंत गरीब मजदूर एवं किसानों के लिए लड़ते रहे। उनके विचारों पर चलने की जरूरत बताया। वहीं पूर्व विधायक आनंद महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की स्वर्गीय रविदास ने कोलियरी के असंगठित मजदूरो को संगठित कर उनके अधिकार के लिए लड़ते रहे। यही कारण है कि माफियाओ ने उन्हें अपने रास्ते का कांटा समझ उनकी हत्या कर दी। सभा को संबोधित करने वालों में हरिप्रसाद पप्पू, आनंद महिपाल, सुरेश प्रसाद, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, मुकुल रोहिदास, मुखिया राजा राम रजक, पंचायत समिति सदस्य हीरालाल मोदक, विजय रजक आदि थे। मौके पर स्वर्गीय रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ग ई।