चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे भाजपाई 

Advertisements

चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे भाजपाई

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:

केंद्र की भाजपा सरकार की 11वीं साल पूरे होने पर  सोमवार को बलियापुर पूर्वी मंडल भाजपा कार्यालय के समक्ष संकल्प सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी ने की।  वक्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र के हर गांव में चौपाल लगाने, लोगों को केंद्र की योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया। वहीं 24 जून को झारखंड सरकार के विरुद्ध बलियापुर में आक्रोश रैली निकलने की घोषणा की ग ई। 30 जून को हुल दिवस मनाने पर सहमती बनी। सभा में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, कार्यक्रम के प्रभारी धरणीधर मंडल, रामदेव पांडेय, बेगू ठाकुर, गोहीराम पाल, खगेन पांडेय, धनंजय मंडल, गौर मंडल आदि थे।‌

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top