बलियापुर में लगा धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान का शिविर 

बलियापुर में लगा धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान का शिविर

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:

धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत रविवार को क्षेत्र के कुसबेरिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया।  उदघाटन सीओ प्रवीण कुमार सिंह तथा पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में आधार कार्ड, जाति आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पोषण अभियान योजना, जन धन योजना, पीएम विश्वकर्म योजना, मातृ वंदना, टीवी मुक्त अभियान, भारत मिशन इंद्रधनुष योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।  मौके पर बलियापुर के सीओ प्रवीण कुमार सिंह, उप प्रमुख आशा देवी, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, मुखिया डोली देवी, रोहित कुमार महतो, सुनीता देवी, स्वप्न कुमार महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top