जनता के साथ दुर्व्यवहार नहीं शालीनता से बात करें ट्रैफिक अधिकारी व जवान : एस एसपी

जनता के साथ दुर्व्यवहार नहीं शालीनता से बात करें ट्रैफिक अधिकारी व जवान : एस एसपी

डीजे न्यूज, धनबाद:

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शुक्रवार रात ट्रैफिक थाना परिसर में ट्रैफिक जवानों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

एस एसपी ने नागरिकों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने का नित्देश देते हुए कहा कि जनता के साथ दुर्व्यवहार नही करना है, शालीनता से वार्ता करनी है।

उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था मे सुधार पहली प्राथमिकता है। सडक को जाम मुक्त रखने का निर्देश देते हुए कहा कि चौक चौराहों को अतिक्रमण मुक्त रखें। एस एसपी ने कहा कि वाहन जांच निरंतर जारी रखें और बाइक पर सावर दोनों व्यक्ति के लिए हेलमेट अनिवार्य है। कार से ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न और ब्लिंकर हटाना है। सडक के बीच सवारी बस, टोटो,  ऑटो को नही लगने दें। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुरस्कृत होंगे जबकि ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यावहार और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश देते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करने की अपील नागरिकों से की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top