
भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक स्कूल में छुट्टी की मांग
डीजे न्यूज, बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम :
बंदगांव प्रखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए झामुमो नेता विवेक सिंह विक्की ने झारखंड सरकार से मांग की है कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को भीषण गर्मी को देखते हुए छुट्टी किया जाए।
विवेक सिंह ने कहा कि यहां 37 डिग्री से भी अधिक भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग घर में दुबक रहे हैं, लेकिन बच्चों को विद्यालय जाना पड़ रहा है, जिससे छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। बच्चे इतनी गर्मी को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी से पसीना और बेहाल होकर बच्चे विद्यालय जाते हैं और छुट्टी होने पर घर वापस आते हैं।
बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता
विवेक सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार को छोटे-छोटे बच्चों का स्वास्थ्य देखते हुए जब तक मानसून नहीं आ जाता है, तब तक प्राथमिक विद्यालय की कक्षाएं स्थगित की जाएं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो बच्चे बीमार पड़ जाएंगे, जिसका खामियाजा झारखंड सरकार को होगा।
गर्मी का असर
बंदगांव प्रखंड में पड़ रही भीषण गर्मी का असर बच्चों के जनजीवन पर पड़ रहा है। बच्चे गर्मी के कारण परेशान हो रहे हैं और उनके स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में झारखंड सरकार को बच्चों के हित में फैसला लेना चाहिए और प्राथमिक विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा करनी चाहिए।