चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के परिचालन में किया जाएगा बदलाव
डीजे न्यूज, धनबाद:
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। देखिए विवरण
22 जून एवं 24 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 18019/18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस के परिचालन को रद किया जाएगा।
19 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 08612 अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल अजमेर से 300 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी।
23 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 22857 सांतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सांतरागाछी से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी।
24 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को भुवनेश्वर से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलायी जाएगी।