डॉ समीर राज चौधरी बने नगर निकायों के कांग्रेस पर्यवेक्षक

Advertisements

डॉ समीर राज चौधरी बने नगर निकायों के कांग्रेस पर्यवेक्षक
कहा-सभी वार्डों में कांग्रेस की कमिटी का गठन प्राथमिकता
डीजे न्यूज, गिरिडीह : कांग्रेस पार्टी ने गिरिडीह नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से डॉ. समीर राज चौधरी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस संबंध में डॉ. चौधरी ने मंगलवार को अलकापुरी में प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी दी।
डॉ. चौधरी ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए इस दायित्व के तहत उनकी सबसे पहली प्राथमिकता मजबूत वार्ड कमेटियों का गठन होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में वार्ड अध्यक्ष और कमेटी के सक्रिय सदस्यों का चयन किया जाएगा, ताकि ज़मीनी स्तर पर संगठन को मज़बूती मिले और जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।
कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ेगी नगर निकाय चुनाव डॉ. समीर राज चौधरी ने विश्वास जताया कि आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी और मजबूती के साथ भाग लेगी।

उन्होंने कहा,गठबंधन के साथ चुनाव हुआ तो कांग्रेस भारी अंतर से विजयी होगी। और अगर दलगत रूप से चुनाव नहीं भी हुए, तब भी गिरिडीह की जागरूक जनता इस बार एक मजबूत और योग्य प्रत्याशी को मौका देने का काम करेगी।
संगठन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संघात्मक रूप से पूरी तरह संगठित और सशक्त है। पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और अनुभवी नेताओं की सक्रिय भूमिका संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य कर रही है।
डॉ. चौधरी ने गिरिडीह की जनता विशेषकर कांग्रेस विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगे आएं और संगठन से जुड़ें।
जो भी अपने वार्ड के विकास में भागीदारी निभाना चाहते हैं, संगठन उन्हें वार्ड कमेटी में स्थान देकर उन्हें जनता की सेवा का अवसर देगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top