
अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ
डीजे न्यूज, धनबाद:
रेलवे आडिटोरियम धनबाद में दो दिवसीय अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। उदघाटन मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र एवं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन/ धनबाद की अध्यक्षा प्रिया मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में धनबाद मंडल, समस्तीपुर मंडल, सोनपुर मंडल, दानापुर मंडल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल एवं हाजीपुर मुख्यालय के प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इस दौरान एकल नृत्य (शास्त्रीय नृत्य यथा-भरत नाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी, कथकली, मणिपुरी, ओडिशी आदि), समूह नृत्य (सुगम / लोक नृत्य), शास्त्रीय संगीत (हिन्दुस्तानी शैली अथवा कर्नाटक शैली में से कोई एक), सुगम संगीत (भजन, गीत या गजल), वाद्ययंत्र (भारतीय शास्त्रीय, सुगम संगीत), नाटक (एकांकी) आदि से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी है।