बलियापुर और गोविंदपुर में वैज्ञानिकों ने कृषकों को बताए आधुनिक खेती व पशुपालन के गुर 

Advertisements

बलियापुर और गोविंदपुर में वैज्ञानिकों ने कृषकों को बताए आधुनिक खेती व पशुपालन के गुर 

डीजे न्यूज, धनबाद : “विकसित खेती संकल्प अभियान” के अंतर्गत बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की टीम ने बलियापुर प्रखंड के मोहनपुर गांव में किसानों के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान किसानों को आधुनिक खेती, पशुपालन, मशरूम उत्पादन, सब्जी उत्पादन और मूल्य संवर्धन जैसे विषयों की जानकारी दी गई।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि कैसे उन्नत तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। किसानों ने भी इस मौके पर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं, जिनका समाधान वैज्ञानिकों ने किया।

गोविंदपुर प्रखंड में भी चला संवाद शिविर

कृषि वैज्ञानिकों की दूसरी टीम ने गोविंदपुर प्रखंड के गोरगा, चुटियारो, कुर्ची, नारोडी और महुबनी गांवों में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। वहां भी किसानों को वैज्ञानिक खेती के गुर सिखाए गए।

मौके पर मौजूद विशेषज्ञों

डॉ. राजीव कुमार

डॉ. देवकांत प्रसाद

डॉ. सीमा सिंह

डॉ. सूर्यकांत मानिक

डॉ. वीरेंद्र कुमार

डॉ. कनक रमन कुमार

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़कर आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है। वैज्ञानिकों ने किसानों को प्रेरित किया कि वे परंपरागत खेती के साथ-साथ नवाचार अपनाएं और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top