
समाजसेवी आशुतोष चौबे की पत्नी माधुरी देवी की असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज कतरास के रथटांड़ निवासी समाजसेवी आशुतोष चौबे की धर्मपत्नी माधुरी देवी की असामयिक निधन सोमवार की रात हो गया। यह खबर सुनते ही लोग शोकाकुल में डूब गए। मंगलवार को उनके शुभचिंतक रथटांड़ पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 62 वर्षीय माधुरी देवी आदर्श कुशल गृहणी थी। कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज में शोक की लहर है। वे अपने पीछे एक सुपुत्र अजय चौबे एवं छह सुपुत्रियां छोड़ गई ।शिवशंकर पांडेय, प्रफुल्ल कुमार पांडेय, राजेन्द्र तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, सरोज कुमार तिवारी, उमेश चंद्र पंडा, चितरंजन उपाध्याय, आदित्य तिवारी, समीर चौबे, मनोज कुमार अनुज, मनोज तिवारी, मनोज चौबे, सुनील चंद्र पांडेय, खोरठा गीतकार विनय तिवारी, समाजसेवी राजीव तिवारी ने शोक संवेदना व्यक्त की है।