गिरिडीह साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी में लिप्त दो कुख्यात गिरफ्तार, कई राज्यों में है केस दर्ज

Advertisements

गिरिडीह साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी में लिप्त दो कुख्यात गिरफ्तार, कई राज्यों में है केस दर्ज

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रतिबिम्ब पोर्टल पर प्राप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया था कि बेंगाबाद थाना अंतर्गत बेरगी रेलवे ब्रिज के पास, जामबाद लालपुर टोला में कुछ साइबर अपराधी सक्रिय हैं और फोन के माध्यम से लोगों से ठगी कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) आबिद खाँ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। दल ने मौके पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

1. रफाउल अंसारी (उम्र 27 वर्ष), पिता – जलील मियां

2. मो. समीर अंसारी (उम्र 32 वर्ष), पिता – स्व. सफीक मियां

(दोनों निवासी – ग्राम पंदनाटाड़, थाना गांडेय, जिला गिरिडीह)

साइबर ठगी का तरीका

गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे विभिन्न बैंकों का KYC अपडेट करने के नाम पर लोगों को झांसे में लेते थे और फिर Airtel Payment Bank एवं Bandhan Bank का फर्जी APK फाइल भेजकर उनके मोबाइल फोन हैक कर खाते से पैसे निकाल लेते थे।

बरामद सामग्री

07 मोबाइल

11 सिम कार्ड

03 एटीएम कार्ड

01 पैन कार्ड

अंतरराज्यीय नेटवर्क:

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कुल 16 साइबर अपराध से संबंधित केस दर्ज हैं।

इस संबंध में साइबर थाना गिरिडीह में कांड संख्या 21/2025, दिनांक 15.05.2025 को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारीगण

1. आबिद खाँ – पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, गिरिडीह

 

 

2. अजय कुमार – थाना प्रभारी, साइबर थाना

 

 

3. पुनील कुमार गौतम – पुलिस अवर निरीक्षक

 

 

4. राम प्रवेश यादव – सहायक अवर निरीक्षक

 

 

5. हवलदार बिलिचदान लकड़ा

 

6. हवलदार धरमाल मुर्मू

 

7. पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल

गिरिडीह पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top