68 आंदोलनकारी हुए सम्मानित

Advertisements

68 आंदोलनकारी हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती एवं भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के मौके पर शनिवार को बलियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  धनबाद सांसद ढुलू महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, सीओ मुरारी नायक ने 68 झारखंड आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अंबुज मंडल, पूर्व मुखिया जीत लाल सिंह, रतन कुमार महतो, नुनु लाल टुडू, सकुर खान, मो समीम, भोलानाथ महतो, सहदेव महतो, अनिल महतो, सुलेमान अंसारी,  हराधन महतो, उदय सोरेन, दुखन महतो आदि हैं।
मौके पर अंचल निरीक्षक नेहा सिंह, बीपीआरओ मोहम्मद आलम, मुश्ताक आलम, शैलेंद्र मंडल, हीरालाल मोदक , विजय रजक, स्वप्न कुमार महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top