मथुरा ने टुंडी के जर्जर अतिथिशालाओं का मामला पहले सदन में उठाया फिर किया मुआयना
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :
टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने झारखंड विधानसभा में टुंडी प्रखंड के अतिथिशालाओं की जर्जर स्थिति को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था और उनके पुनः नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की थी। इस मांग के आलोक में विधायक ने संबंधित अतिथिशालाओं की भूमि एवं स्थल का निरीक्षण किया, ताकि शीघ्र ही विकास कार्य प्रारंभ हो सके और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि टुंडी में विकास की बहार आएगी और जल्द ही सरकारी स्कूलों के भवन, चहारदीवारी, शौचालय के अलावा पुल-पुलिया निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी।