12वां वेतन समझौता एक जुलाई से लागू करो देरी के खिलाफ बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय के गेट पर संयुक्त मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी

12वां वेतन समझौता एक जुलाई से लागू करो देरी के खिलाफ बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय के गेट पर संयुक्त मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, हड़ताल की चेतावनी

डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : वेतन समझौता 12 को लागू करने के सवाल पर हो रहे देरी के खिलाफ संयुक्त मोर्चा की ओर से आज क्षेत्रीय कार्यालय बस्ताकोला कार्यालय के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रबंधन को कोयला मंत्री एवं खान मंत्री के नाम पत्र भी दिया गया।

इस अवसर पर मोर्चा के संयोजक तुलसी रवानी व रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वेतन समझौता 12 जुलाई 1 को ही लागू होना चाहिए लेकिन प्रबंधन और सरकार की मनसा सही नहीं है इसलिए इसमें देर हो रही है। मजदूरों को इसका लाभ नहीं देने का पक्ष में है इसलिए इसमें देर किया जा रहा है कर रही है। हम लोगों को एकजुट होकर इसकी लड़ाई लड़ना होगा तभी हमारा हक और अधिकार मिलेगा। प्रबंधन निजीकरण पर तुली हुई है।

प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

मौके पर बिंदा पासवान, प्रभास सिंह, देव रंजन दास, उमेश सिंह, नरेंद्र सिंह, बुद्धू यादव, भगवान प्रसाद नोनिया, राजेंद्र पासवान, काली पद रवानी, राजा राम पासवान, दिलीप कुमार नाग, अलाउद्दीन अंसारी थे।

संयोजकों ने कहा इसके बाद हम लोग हड़ताल करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top