Advertisements

योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूर्ण करें : बीडीओ
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार मरांडी ने की। बैठक में मनरेगा, आवास योजना, पेंशन योजना सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की ग ई।
बैठक के दौरान बीडीओ मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूर्ण किया जाना चाहिए, ताकि आम जनता को इनका समुचित लाभ मिल सके। इस मौके पर प्रखंड स्तरीय अधिकारी, कर्मी व अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।