Advertisements




यज्ञ के निमित नर्मदेश्वर शिव मंदिर भेलाटांड़ में ध्वज पूजन

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): नर्मदेश्वर शिव मंदिर भेलाटांड़ में आयोजित होने वाले लक्ष्मी नारायण यज्ञ के निमित शनिवार को झंडा पूजन किया गया। झंडा पूजन यज्ञ की शुरुआत का प्रतीक है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ स्थल पर ध्वज को स्थापित किया गया। उमा पंडित ने पूजन संपन्न कराया। यजमान के रूप में राजू सिंह थे। यज्ञ कमेटी के सचिव हीरा श्रीवास्तव, जनक लाल, रामलाल महतो, बीर बहादुर, रवि मोदक, हरि महतो, लल रजक, विष्णु लाल, हिंदू सम्राट विकास, पिंटू सिंह आदि उपस्थित थे।




