आकाशकिनारी में बांटे गए कंबल
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):शबरी शिक्षा सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को जमुआ पंचायत भवन आकाशकिनारी में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेता रतिलाल टुडू ने एक सौ जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया । उन्होंने संस्था की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी ही जनसेवा भावना से इसे सबसे अलग पहचान दिलाती है। मौके पर संस्था के सचिव देवीलाल भुइयां, राम लखन राम, मनोज कुमार भुइयां, राजा राम भुइयां, श्याम सुंदर भुइयां, राजेश भुइयां, किस्मत भुइयां, शनिचर भुइयां, आजाद भुइयां, लखन भुइयां, अनुज कुमार भुइयां, कृष्णा भुइयां, पिंकी देवी, सुनीता देवी, उपेंद्र कुमार भुइयां, भोला भुइयां, सहदेव भुइयां, मिथलेश कुमार भुइयां आदि उपस्थित थे।