गिरिडीह के सरिया में जमीन विवाद में महिला को मारी गोली

0

गिरिडीह के सरिया में जमीन विवाद में महिला को मारी गोली 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी पंचायत की एक महिला को मंगलवार की रात जमीन विवाद में गोली मार दी गई। गोली लगने से जख्मी महिला अन्नू देवी को परिजन तुरंत देवकी अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है।

पीड़ित महिला अन्नू देवी ने बताया कि रात को वह भोजन बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच एक युवक आया और अपना नाम राहुल दास छोटकी सरिया निवासी बताया। साथ ही बोला कि उसे गांव के रामजी पासवान ,काली पासवान एवं रामेश्वर पासवान ने भेजा है। हमे अपना जमीन बेचना है। इसी बीच बातचीत के क्रम में उसे घर से बाहर ले आया और पेट में एक गोली मार कर भागते बना। हो हो हल्ला होने पर जब आस पास के लोग दौड़े तब तक आरोपी भाग चुका था। इधर घटना की सूचना पर देर रात सरिया पुलिस भी पहुंच कर घायल महिला का बयान लेकर जांच में जुट गई। सरिया थाना प्रभारी संतोष मौर्य ने बताया कि घटना की लिखित जानकारी नहीं मिली है। लिखित जानकारी मिलते ही प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस महिला के बयान की हर बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। मामला जमीन से संबंधित है या कोई और कारण है, यह पुलिस पता लगा रही है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *