नाबालिग की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के खिलाफ भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

0

नाबालिग की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के खिलाफ भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस 

गिरिडीह के बिरनी में हुई थी यह घटना, आक्रोश में हैं ग्रामीण 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : बिरनी प्रखंड के एक गांव में नाबालिग छात्रा अनुराधा के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म तथा उसकी हत्या के विरोध में भाजपा ने बुधवार की शाम को मशाल जुलूस निकाला। इसका नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव कर रहे थे। मसाल जुलूस सरिया थाना के समीप दयाल भवन से निकलकर स्टेशन रोड, विवेकानंद मार्ग आदि होते हुए झंडा चौक पहुंचा। झारखंड सरकार मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन हाय-हाय, दोषियों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी दो, स्थानीय विधायक चुप्पी तोड़ो जैसे नारे लगा रहे थे। मशाल जुलूस के बाद झंडा चौक सरिया के समीप एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। महिलाएं तथा लड़कियां असुरक्षित हैं।चोरी,डकैती, लूट तथा गैंग रेप जैसे वारदात से जनता काफी भयाक्रांत व असुरक्षित हैं। लोगों ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग की कुएं में धकेल कर की गई हत्या की गई। सरकार इसकी निष्पक्ष जांच कराए और दोषियों को फांसी की सजा दिलाए। मशाल जुलूस मंडल अध्यक्ष अजय यादव, पवन पांडेय,अर्जुन आर्य, नरेश रजक, सतीश मंडल, डूगलाल महतो, डेगलाल महतो, विजय महतो, विनोद यादव, टिंकू साव, सुनील मंडल, बबलू मंडल,फागू पंडित, अशोक कराना, विनोद प्रसाद ठाकुर, छोटू मंडल,रघुनाथ मंडल, शिवधनमंडल,मनीष मंडल, भेखलाल मंडल, केदार सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *