सरिया के अवैध आरा मिल पर वन विभाग का बुलडोजर

0

सरिया के अवैध आरा मिल पर वन विभाग का बुलडोजर

एक लाख से अधिक की लकड़ी, मशीनें जब्त

डीजे न्यूज, गिरिडीह : वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देश पर बुधवार को सरिया के अवैध आरामिलों पर छापामारी की गई। सरिया के रेंजर सुरेश राम ने बताया की सरिया प्रखंड के नवाडीह में अशोक शर्मा अवैध रूप से आरामिल चला रहे थे। इसे देखते हुए वहां छापामारी की गई। अवैध रूप से स्थापित आरामिल, आरा हाथी प्लेटफार्म को जेसीबी से उखाड़कर कर नष्ट किया गया। साथ ही लकड़ियों एवं आरा हाथी, विभिन्न प्रजाति के बोट्टा एवं चिरान लकड़ी जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये से अधिक है, को जब्त कर वन प्रक्षेत्र कार्यालय सरिया में लाकर रखा गया है। इस मामले को लेकर

अवैध आरामिल संचालक अशोक शर्मा एवं 2 अज्ञात पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 41, 42 एवं बिहार काष्ठ चिरान (विनियमन) अधिनियम 1990 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छापामारी का नेतृत्व रेंजर सुरेश राम के द्वारा किया गया। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि अवैध आरामिलो के खिलाफ छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा। जहां भी अवैध आरमिलों के संचालन की सूचना प्राप्त होगी, वहां बुलडोजर से इसे ध्वस्त करते हुए विधि-सम्मत कारवाई सुनिश्चत की जाएगी। वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार चोरी-छिपे चल रहे दर्जनों अवैध आरामिलो पर छापामारी कर आरामिल संयंत्र को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है। अवैध रूप से संग्रहित विभिन्न प्रजाति के लकड़ियों को जप्त किया गया है। इस क्रम में दोषियों के खिलाफ वन मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वन सम्पदा को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायगा। इस हेतु उनके द्वारा ग्रामीणों से वन क्षेत्रों में चोरी-छिपे आरामिलो के संचालन, अवैध पातन, खनन, परिवहन के बावत सीधे सूचना देने की अपील भी की। छापामारी अभियान में फॉरेस्टर अंशु कुमार, हीरामन कुमार, डीलो रविदास, उदय केशरी, कुंदन कुमार दास,अमन राज कुमार, देवनारायण दास, सोमनाथ मोदक,बिनोद गंजु, रवि कुमार, हैदर अली, बिष्णु राय आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *