Advertisements




विद्यार्थियों ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने से नाराज हैं छात्र
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):झारखंड छात्र मोर्चा से जुड़े बीबीएम कॉलेज बलियापुर के छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया। कॉलेज गेट के समक्ष आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी वर्ष 2024 -25 का छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने का आरोप लगा रहे थे। मौके पर आजाद महतो, कुणाल पांडे, कृष्णा महतो, रोहित महतो, विजय महतो, विक्रम शर्मा आदि थे।
