



विद्यार्थी परिषद ने गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(अभाविप) गिरिडीह कॉलेज इकाई ने आठ सूत्री मांगों का एक ज्ञापन बुधवार को गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार को सौंपा। अभाविप के कॉलेज अध्यक्ष अंकुश सिंह ने बताया कि छात्रों की समस्याओं पर ज्ञापन सौंपकर उसके सामाधान की मांग की गई है।
बताया किया यूजी और पीजी में जिन-जिन विषयों में शिक्षक की कमी है उन विषयों में शिक्षक की कमी को पूरा करने, राजनीति विज्ञान और हिंदी विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई इसी सत्र से शुरु करने, छात्र हित को देखते हुए छात्र संघ का चुनाव जल्द करवाने, जितने भी शौचालय है उन सभी को सुचारू रूप से चालू करने, कॉलेज में गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करने, सभी शिक्षक-शिक्षिका और कर्मचारी समय पर आए और क्लास कराएं, कॉलेज कैंपस में फैली गंदगी को जल्द साफ करने और बाहरी तत्वों के कॉलेज कैंपस में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग कॉलेज प्रबंधन से की गई है। अभाविप के कॉलेज मंत्री कृष पासवान ने कहा कि छात्र हित को देखते हुए इन सभी मांगों को एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए, अन्यथा अभाविप अनिश्चितकालीन धरना व उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने में प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू, प्रदेश एसएफएस सह प्रमुख अनीश रॉय, विभाग संयोजक विजय झा ,नगर मंत्री नीरज चौधरी, नगर सह मंत्री सदानंद राय, अभिजीत सिन्हा, प्रवीण स्वर्णकार, कॉलेज उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, करण यादव, मुन्ना पंडित, विवेक कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।




