


विधायक राज सिन्हा ने रांगाटांड में सार्वजनिक शेड का किया उद्घाटन
डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को रांगाटांड में नखिलेश जी के घर के बगल में बने सार्वजनिक शेड निर्माण कार्य का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विधायक के पहुंचने पर मोहल्ले वासियों ने फूल-माला और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने बताया कि शेड निर्माण से उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और सामूहिक भक्ति कार्यक्रम का आयोजन भी सहज हो जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की जनता की जरूरतों को पूरा करना और विकास के जरिए उनके जीवन को बेहतर बनाना है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, रुनकी देवी, बबिता देवी, अमित सिंह, मनोज रिंकू, सारो देवी, अरुणा देवी सहित सैकड़ों मोहल्लेवासी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
