विधायक राज सिन्हा ने परिवार संग बनाया छठ प्रसाद

Advertisements

विधायक राज सिन्हा ने परिवार संग बनाया छठ प्रसाद

डीजे न्यूज, धनबाद : लोक आस्था के महापर्व चैत्र छठ के संध्या अर्घ्य से पूर्व धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धार्मिक श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ प्रसाद निर्माण में सहभागिता की। उन्होंने अपनी बड़ी बहन ज्योति सिन्हा, पत्नी विनीता सिन्हा और अन्य श्रद्धालुओं के साथ मिलकर विधि-विधान से ठेकुआ बनाया।

छठ पूजा में ठेकुआ का विशेष महत्व होता है, जिसे गेंहू के आटे, गुड़ और घी से बनाया जाता है। विधायक राज सिन्हा ने परिवार के साथ छठी मइया के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा से प्रसाद तैयार किया।उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ा एक विशेष पर्व है, जिसमें सूर्य देव और छठी मइया की उपासना कर परिवार व समाज के कल्याण की प्रार्थना की जाती है।

पूजा की तैयारियों को लेकर विधायक ने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और छठ पर्व को शांतिपूर्ण व श्रद्धा भाव से मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जो इस महापर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मना रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top