विधायक प्रतिनिधि ने निजी खर्च पर लगवाई 17 लाइट

विधायक प्रतिनिधि ने निजी खर्च पर लगवाई 17 लाइट

बलियापुर: आमटाल में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता व विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्त ने पहल शुरू की है। इस त्योहारी मौसम में रात के समय लोगों को आने जाने में हो रही असुविधा को देखते हुए विधायक प्रतिनिधि ने निजी खर्च पर गांव के विभिन्न चौक चौराहों पर लाइटों की व्यवस्था किया है। उनका कहना है कि पर्व त्यौहारों में लोगों को पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में जाने के लिए कोई असुविधा न हो इसके लिए 17 लाइटों की व्यवस्था की है। लाइट लगाने के लिए युवकों ने भी उनका साथ निभाया। मौके पर हारु बाउरी, आकाश, गुड्डू, विजय, तपन, विवेक, विश्वजीत, अरविंद, गौतम आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top