


विधायक ने विभिन्न पूजा स्थलों का किया भ्रमण,
चित्रगु्प्त पूजा में हुए शामिल
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने गुरुवार को कायस्थों ( चित्रकूट गोत्रीय समाज) के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की जयंती एवं चित्रगुप्त पूजा के पावन अवसर पर धनबाद शहर के विभिन्न पूजा स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात की, पूजा-अर्चना में भाग लिया और सभी को इस पावन अवसर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विधायक ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त न्याय, सत्य और कर्म के देवता हैं जो मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। उनका पूजन हमें सदाचरण, निष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज में न्याय और समानता की स्थापना के लिए चित्रगुप्त जी के आदर्शों का पालन करना आज के समय में और भी आवश्यक है।
विधायक ने धनबाद, हाउसिंग कॉलोनी चित्रगुप्त पूजा समिति, जगजीवन नगर पूजा समिति, केंद्रीय पूजा समिति माडा क्लब, पथराकुल्ही लाला टोला पूजा समिति, बाबूडिह जिला स्कूल मे आयोजित चित्रगुप्त पूजा समिति, बिनोद नगर अम्बेडकर नगर प्रोफेसर कॉलोनी पूजा समिति,श्री श्री नर्मदेश्वर मंदिर में कायस्थ कल्याण सभा पुराना स्टेशन समिति, कुसुम बिहार चित्रगुप्त समिति धनबाद द्वारा आयोजित पावन चित्रगुप्त पूजा में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर अमितेश सहाय, राजन सिन्हा, अमरेंद्र सहाय, एन के कर्ण, उपेंद्र वर्मा, संजय बक्शी, संजीव रंजन, मनीष श्रीवास्तव, विजय सिन्हा, किशन कुमार, राजू श्रीवास्तव, प्रेम सिन्हा, विकास सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, राॅकी कुमार सहित कई अन्य थे।
