Advertisements

वेद मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ सिजुआ
डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद : नर्मदेश्वर महादेव मंदिर भेलाटांड में आयोजित सप्तचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को ब्राह्मण वरण, अग्नि मंथन, मंडप प्रवेश पूजन संपन्न कराया गया। यज्ञाचार्य रवींद्र नाथ शास्त्री की देखरेख में पूरे विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। उप आचार्य बालमुकुंद पांडेय, अशोक उपाध्याय व उमा पंडित बतौर सहयोगी शामिल थे। ग्यारह दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान में वेद मंत्रोच्चार से चारों दिशाएं गुंजायमान हो रहा रहा है। सफल बनाने में हीरा श्रीवास्तव, वीर बहादुर, अमर नाथ झा सहित समाज के हर तबका सक्रिय हैं।