वार्ता के बाद टाटा भेलाटांड़ कोलियरी के ठेका कर्मियों का हड़ताल खत्म

Advertisements

वार्ता के बाद टाटा भेलाटांड़ कोलियरी के ठेका कर्मियों का हड़ताल खत्म

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): बीते सात दिनों से न्यूनतम मजदूरी सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे टाटा भेलाटांड़ कोलियरी के ठेका कर्मियों का आंदोलन मंगलवार को वार्ता के बाद खत्म हो गया। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के भेलाटांड़ शाखा कार्यालय में यूनियन के पदाधिकारियों के साथ ठेका कर्मियों के प्रतिनिधि की वार्ता हुई, जिसमें मांगों पर सहमती बनी।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा, बनी सहमती

नियुक्ति पत्र का वितरण स्किल केटेगरी के साथ,
न्यूनतम मजदूरी का भुगतान एवं पेस्लिप, पूर्ण वार्षिक बोनस / छुट्टी का भुगतान (पात्रता अनुसार ), उचित ईपीएफ अंशदान सुनिश्चित करना, चिकित्सा की सुविधा नए सोशल सिक्योरिटी कोड एवं ईएसआईसी के माध्यम से दिया जायेगा, आईएमई/ पीएमई रिफ्रेशर एवं रिफ्रेशर ट्रेनिंग नियमानुसार सुविधा, समुचित सुरक्षा सामग्री उपकरणों का ठेकेदार द्वारा वितरण, सामाजिक सुरक्षा लाभ नियमानुसार सुनिश्चित करना।
यूनियन ने बताया कि किसी भी प्रकार ठेका संबधी शिकायतों के लिए टाटा स्टील ने सीडब्लू-सेल का गठन कर रखा है, जहाँ ठेका कर्मी अपनी शिकायतों का यथा शीघ्र निदान करा सकते हैं। युनियन ने इन बिन्दुओ पर अमल करने हेतु सभी ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है। वार्ता में यूनियन की ओर से अध्यक्ष अवधेश यादव, सीताराम भुइयां, गोपाल चटर्जी, फूलचंद महतो, शारदीय रंजन सरकार तथा ठेका कर्मियों में शेख रिजवान, ऋतुराज कुमार, विक्रम पांडेय आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top