Advertisements
तीन दिनी अखंड हरि कीर्तन का समापन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सालपतरा गांव में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का मंगलवार को समापन हो गया। कुंज मिलन समारोह में गायिका माला कर्मकार को सुनने के लिए काफी लोग जुटें। उप प्रमुख आशा देवी ने गायिका माला कर्मकार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर गुनमय मुखर्जी, अनूप मंडल, प्रसनजीत गोराई, ओरांग मंडल, विकास मंडल, दिलीप गोराई समेत सैकड़ो थे।