वाजपेयी की जयंती को दुमका में सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

Advertisements

वाजपेयी की जयंती को दुमका में सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

डीजे न्यूज, दुमका : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से दुमका भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत द्वारा जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है।

जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने अंजुला मुर्मू को सुशासन दिवस के लिए जिला संयोजक, गुंजन मरांडी, बिमान सिंह एवं संतोष सोरेन को सह संयोजक, जबकि नवल किस्कू को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

इसी क्रम में जिला संयोजक अंजुला मुर्मू की अध्यक्षता में दुमका परिसदन में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 दिसंबर को मुड़ाबहाल स्थित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा की साफ-सफाई की जाएगी तथा संध्या काल में दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। वहीं 25 से 31 दिसंबर को विधानसभा स्तरीय सुशासन दिवस को लेकर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अटल बिहारी वाजपेई के विचारों, सुशासन की अवधारणा और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए अंजुला मुर्मू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतंत्र की मजबूती और जनकल्याण को समर्पित रहा है। सुशासन दिवस के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही भाजपा का उद्देश्य है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंजुला मुर्मू, अमिता रक्षित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, धर्मेंद्र सिंह, सोनी हेंब्रम, नवल किस्कू, नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, सदर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार, दीपक स्वर्णकार, बिमान सिंह, दीप्तांशु कोचगवे, संतोष सोरेन, रामकृष्ण हेंब्रम, ओम केसरी, मनोज मंडल उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top