उत्कृष्ट कार्य के लिए 21 महिला रेल कर्मचारियों को किया गया सम्मानित 

Advertisements

उत्कृष्ट कार्य के लिए 21 महिला रेल कर्मचारियों को किया गया सम्मानित 

डीजे न्यूज, हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन हाजीपुर के तत्वावधान में बुधवार को पाटलिपुत्र रेल परिसर दीघा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ संगठन की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न मंडलों से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए ग ए मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम का सभी लोगों में भरपूर आनंद उठाया। संगठन की अध्यक्ष सुनीता ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 21 महिला रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। इन कर्मियों का चयन रेलवे द्वारा किया गया है। सम्मान पाने वाली महिला कर्मचारियों में से पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल की पिंकी कुमारी/प्वांइट्समैन को विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। पिंकी को संगठन की ओर से नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भी पुरस्कृत किया गया था। मौके पर उपाध्यक्ष रंजना कुमार, सचिव मीनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्ष अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव प्रियंका सिंह तथा संगठन की अन्य सदस्याएं उपस्थित थी। 

                              

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top