उपायुक्त व एसएसपी ने किया प्रांतीयकृत पशु चिकित्सालय का निरीक्षण 25 अप्रैल तक कार्यालय व गोदाम हैंडओवर करने का निर्देश

Advertisements

उपायुक्त व एसएसपी ने किया प्रांतीयकृत पशु चिकित्सालय का निरीक्षण

25 अप्रैल तक कार्यालय व गोदाम हैंडओवर करने का निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गुरुवार को पुलिस लाइन के सामने स्थित प्रांतीयकृत पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय के सभी कर्यालय, परिसर, परिसर में नवनिर्मित अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय का भवन, गोदाम, बाउंड्री वॉल का जायजा किया।

इस दौरान उपायुक्त ने ठेकेदार को कार्य में तेजी लाकर बाउंड्री वॉल निर्माण करने का निर्देश दिया। साथ ही अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय एवं गोदाम के निर्माण में तेजी लाकर 25 अप्रैल तक दोनों भवन हैंडओवर करने का निर्देश दिया।

मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार, गव्य विकास सह पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार, सहायक पोल्ट्री ऑफिसर डॉ अरुण कुमार, डॉ धनंजय कुमार सिन्हा, पशु शल्य चिकित्सक, डॉ सिद्दिकी एल मनौवर, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ भीम प्रसाद, आदर्श ग्राम पदाधिकारी,  अमित कुमार,  बन्दना सेठ, मुकेश कुमार, विकास कुमार, मो आरीफ अन्सारी, नितेश कुमार राम, दीपक कुमार, मों युसुफ अन्सारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top