चार लेबर कोड के खिलाफ बलियापुर में निकाली रैली
डीजे न्यूज, धनबाद: केंद्र सरकार के प्रस्तावित चार लेबर कोड के विरोध में आहुत राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मौके पर गुरुवार को बलियापुर में भाकपा माले एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गई । रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने बलियापुर बाजार के विभिन्न सड़कों का भ्रमण किया। केंद्र सरकार के चार लेबर कोड के विरुद्ध जमकर नारे लगाए। इस दौरान मजदूर विरोधी केंद्र सरकार हाय हाय, मजदूरों का शोषण बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। रैली में भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सुधीर महतो, प्रखंड सचिव गणेश महतो, दिवस पांडे, हीरालाल मोदक, कृष्ण दा, विजय रजक, सुभाष मंडल, जीतू महतो, रामप्रसाद रजवाड़, मिथुन कालिंदी, सपन महतो, मोहम्मद छोटू, दिलीप महतो, मोहम्मद हाशिम आदि थे।