उपायुक्त ने सीवरेज परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने सीवरेज परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद:

उपायुक्त आदित्य रंजन ने शनिवार को जिले की पांडरकनाली, रामपुर, परसबनिया, पेटिया में चल रही सीवरेज परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की।

उपायुक्त ने अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी बलियापुर को परियोजना में आने वाली समस्याओं का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान करने और समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पलीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top