Advertisements
उप विकास आयुक्त ने आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण
डीजे न्यूज, धनबाद: सोमवार को उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बगुला बस्ती स्थित झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।
इस क्रम में उन्होंने इंडोर एवं आउटडोर जिम, म्यूजिक रूम, लैबोरेट्री, फ्यूचर क्लासरूम, मल्टीपरपज हॉल, किचन, डाइनिंग हॉल का जायजा लिया।
उन्होंने विद्यालय की वार्डन को खाली स्थानों पर बागवानी करने, मल्टीपरपज हॉल व लेबोरेट्री के बीच के खाली स्थान पर पेवर ब्लॉक लगाने तथा डाइनिंग हॉल में बच्चों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
मौके पर विद्यालय की वार्डन मीरा कुमारी, डीएमएफटी टीम लीडर शैलेश तिवारी मौजूद थे।