उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बीरसिंहपुर में गुरुवार को पीएम आयुष्यमान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन स्कीम के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। उक्त भवन का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से किया जाना है । उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए शिलान्यास बोर्ड पर योजना का प्राक्कलित राशि उल्लेख नहीं रहने से लोगों में रोष देखा गया। लोग इसे विकास कार्यो में व्याप्त अनियमितता से जोड़ रहे हैं। इस संबंध में विभाग के कार्यपालक अभियंता बेनीलाल मरांडी से जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके मोबाइल पर कई बार सम्पर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सुबोध किस्कू, प्रकाश, सपन, मधु, विशाल, राजू , संजीव, संजीत, पतित आदि थे।