
























































टुंडी में सरकारी गैर आबाद भूमि पर अंचलाधिकारी की सख्ती, अवैध खरीद-बिक्री व कब्जे पर कार्रवाई की चेतावनी

गोविन्दपुर–गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित टुंडी के जियाजोरी मौजा में सरकारी भूमि का किया स्थल निरीक्षण
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने गुरुवार को गोविन्दपुर–गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित टुंडी के जियाजोरी मौजा में सरकारी भूमि का स्थल निरीक्षण किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि मौजा जियाजोरी, मौजा संख्या–43, खाता संख्या–58, प्लॉट संख्या–151, 223, 224, 228, 229, 89, 91, 147, 154, 157 कुल रकवा 10 एकड़ 34 डिसमिल भूमि सर्वे खतियान के अनुसार गैर आबाद खाते की भूमि है तथा जमाबंदी (झारखंड/बिहार सरकार) के नाम से दर्ज है।
अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल ने देवभूमि झारखंड न्यूज को बताया कि उक्त वर्जित सरकारी भूमि पर बिना सक्षम न्यायालय के आदेश के किसी भी प्रकार की खरीद-बिक्री, अवैध कब्जा अथवा निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताया गया कि टुंडी क्षेत्र में रैयती जमीन समाप्त होने के बाद भूमाफियाओं की नजर गैर मजरूआ जमीन पर थी, लेकिन अंचलाधिकारी की कठोर कार्रवाई से उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है। अंचलाधिकारी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति ने सरकारी संपत्ति पर बिना वैध कागजात के दावा कर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सरकार कठोर कदम उठाएगी।
इस मौके पर अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, अंचल निरीक्षक शहाबुद्दीन अंसारी, सरकारी अमीन बैजू यादव, आजसू नेता सोनू मंडल, कोल्हर मुखिया विजय कुमार मंडल, उपमुखिया बासुकी ठाकुर, पूर्णाडीह उपमुखिया रितेश कुमार पाण्डेय, अरविंद सोरेन, फैनीलाल यादव, पार्वती चरण पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



