तोपचांची हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने किया बिरसा मुंडा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

Advertisements

तोपचांची हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन ने किया बिरसा मुंडा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद) : तोपचांची हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा रविवार को हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र की आदिवासी एवं गरीब महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बिरसा मुंडा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन समाजसेवी रविन्द्र तिवारी ने फीता काटकर किया।
संस्था के संस्थापक गोकुल मुखर्जी ने बताया कि इस सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस केंद्र में आसपास के क्षेत्र की सभी लड़कियां और महिलाएं नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं।

समारोह में कतरास कान्यकुब्ज समाज के आर्ष परिषद् के अध्यक्ष प्रमोद दुबे, आदित्य तिवारी, कृष्णकांत मुखर्जी, ब्राह्मणडीहा पंचायत के उप मुखिया संजीव मुखर्जी, पंचायत समिति प्रतिनिधि मनोज पासवान, पंचानन सिंह, विवेक ठाकुर, बबीता कुमारी, अनीता कुमारी सहित संस्था के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस पहल से क्षेत्र की महिलाओं को न केवल सिलाई का प्रशिक्षण मिलेगा बल्कि वे आर्थिक रूप से भी सशक्त बन सकेंगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top