तकनीकी मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर

Advertisements

तकनीकी मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर
डीजे न्यूज, धनबाद: नगर आयुक्त रवि राज शर्मा  की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम के अभियान्त्रिकी एवं अन्य विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर नगर आयुक्त, सभी सहायक नगर आयुक्त एवं अभियान्त्रिकी शाखा के अभियंता एवं कर्मी उपस्थित  थे।

बैठक के दौरान सड़कों के निर्माण, नालियों के सुदृढ़ीकरण, भवन निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली तथा चल रही अन्य अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। नगर आयुक्त ने प्रत्येक परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा कार्य की गुणवत्ता, समयबद्ध प्रगति एवं तकनीकी मानकों के अनुपालन पर विशेष बल दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अभियंता निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें तथा स्थल निरीक्षण को नियमित बनाया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही, गुणवत्ता अथवा विलंब की स्थिति में उत्तरदायित्व तय किया जाएगा। नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि निगम के सभी अभियान्त्रिकी कार्य पारदर्शी, टिकाऊ एवं जनहितोन्मुख होने चाहिए।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रमुख परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और कार्य प्रगति रिपोर्ट सीधे नगर आयुक्त को प्रस्तुत की जाएगी, जिससे धनबाद नगर निगम के अधीन विकास कार्यों में गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top